-->
आपातकालीन मदद के लिए डायल करें 112, धनबाद पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान। पुलिस, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस—सभी सेवाएं एक ही नंबर पर उपलब्ध; सड़क सुरक्षा पर भी लोगों को किया गया जागरूक। डायल 112 पर मदद के लिए फोन आने पर चंद मिनट में मौक़े पर पहुंचेगी पुलिस की टीम

आपातकालीन मदद के लिए डायल करें 112, धनबाद पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान। पुलिस, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस—सभी सेवाएं एक ही नंबर पर उपलब्ध; सड़क सुरक्षा पर भी लोगों को किया गया जागरूक। डायल 112 पर मदद के लिए फोन आने पर चंद मिनट में मौक़े पर पहुंचेगी पुलिस की टीम


रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
 धनबाद:एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर धनबाद पुलिस ने बुधवार को शहर में Emergency Response Support System (ERSS) – डायल 112 की जानकारी देने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य था—लोगों को किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता के लिए एक ही नंबर 112 पर कॉल करने के लिए जागरूक करना।

अभियान के दौरान सीसीआर डीएसपी सुमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख इलाकों में लोगों से संपर्क कर बताया कि दुर्घटना, आगजनी, अपराध, स्वास्थ्य आपातकाल या किसी भी संकट में डायल 112 पर कॉल कर तुरंत पुलिस, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और अन्य सेवाओं की मदद प्राप्त की जा सकती है।

डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि अभियान के तहत न सिर्फ 112 सेवा की जानकारी दी जा रही है, बल्कि यातायात नियम और सड़क सुरक्षा से जुड़ी जरूरी बातों से भी लोगों को अवगत कराया जा रहा है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके और लोग सुरक्षित तरीके से यात्रा करें।

उन्होंने कहा कि डायल 112 सेवा का मुख्य उद्देश्य है—हर जरूरतमंद तक समय पर और विश्वसनीय सहायता पहुँचाना, चाहे वह किसी भी तरह की आपात स्थिति क्यों न हो। धनबाद में डायल 112 का रिस्पांस टाइम महज 5 मिनट है यानि मदद के लिए फोन आने पर कुछ ही मिनट में सहायता के लिए पुलिस टीम मौक़े पर होगी।

0 Response to "आपातकालीन मदद के लिए डायल करें 112, धनबाद पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान। पुलिस, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस—सभी सेवाएं एक ही नंबर पर उपलब्ध; सड़क सुरक्षा पर भी लोगों को किया गया जागरूक। डायल 112 पर मदद के लिए फोन आने पर चंद मिनट में मौक़े पर पहुंचेगी पुलिस की टीम"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4