आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक जिले के सभी प्रखंडों में।
बुधवार, 19 नवंबर 2025
Comment
भानुमित्र संवाददाता।
हाज़ारीबाग झारखंड सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी कार्यक्रम आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार के सुचारु और सफल संचालन हेतु हजारीबाग जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 21 नवंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में रोस्टर के अनुसार शिविरों का आयोजन किया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को सरकारी सेवाएँ और प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया एक ही स्थान पर सरल, पारदर्शी और त्वरित हो सके। यह कार्यक्रम जनहित को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक शिविर के माध्यम से विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्र—जैसे आय, जाति, आवासीय एवं अन्य प्रमाण-पत्र ऑन द स्पॉट प्राप्त कर सकेंगे। शिविर में हेल्प डेस्क की व्यवस्था होगी,जहाँ उपस्थित कर्मी आमजनों को योजनाओं, सेवाओं, शिकायत निवारण और आवेदन प्रक्रियाओं से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। शिविरों में आवेदनों की प्राप्ति तथा उनका त्वरित निष्पादन किया जाएगा। इनमें जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, LAMPS–PACS सदस्यता अभियान, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, अबुआ आवास योजना आदि प्रमुख योजनाएँ शामिल हैं। साथ ही राज्य सरकार द्वारा सैचुरेशन मोड में लागू की जा रही सभी योजनाओं हेतु छूटे हुए योग्य व्यक्तियों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे तथा शिविरों में योजनाओं से संबंधित लाभों/परिसंपत्तियों का वितरण भी किया जाएगा। आयुष्मान कार्ड वितरण, सामुदायिक (CFR) एवं व्यक्तिगत (ICR) वन पट्टा हेतु आवेदन, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, झारखंड आन्दोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग से संबंधित प्रमाण-पत्र तथा सभी प्रकार की पेंशन योजनाओं के आवेदन शिविरों में लिए जाएंगे
जिसमे शिविरों का आयोजन
दिनांक :- 21.11.2025
ईचाक-बोंगा
बरकट्ठा-बरकट्ठा दक्षिणी
बरही-बरही पूर्वी
बड़कागॉंव-बड़कागॉंव पष्चिमी
केरेडारी-केरेडारी
कटकमसाण्डी-पेलावल उत्तरी
कटकमदाग-खपरियावॉं
विष्णुगढ़-भेलवारा
सदर हजारीबाग-ओरिया
डाड़ी-डाड़ी
दारू-रामदेवखरिका
चौपारण-ताजपुर
चौपारण-चौपारण
चुरचू-आंगो
चलकुशा-खरगु
टाटीझरिया-टाटीझरिया
1,3,4-वार्ड विकास केन्द्र, नूरा
दिनांक :- 22.11.2025
ईचाक-बरियठ
बरकट्ठा-तुईयो
बरही-भण्डारो
बड़कागॉंव-बड़कागॉंव पूर्वी
केरेडारी-पेटो
कटकमसाण्डी-पेलावल दक्षिणी
कटकमदाग-अडरा
विष्णुगढ़-गोविन्दपुर
सदर हजारीबाग-बैहरी
डाड़ी-होन्हेमोढ़ा
चौपारण-चोरदाहा
चलकुशा-सुदन
वार्ड 5,6,7,8-वार्ड विकास केन्द्र, दीपूगढ़ा
दिनांक :- 24.11.2025
ईचाक-हदारी
बरही-कोल्हुआ कला
बड़कागॉंव-बड़कागॉंव मध्य
केरेडारी-कराली
कटकमदाग-सुलताना
विष्णुगढ़-कुसुम्भा
सदर हजारीबाग-नयाखाप
डाड़ी-हुवाग
दारू-दारू
चौपारण-झापा
चौपारण-दैहर
चुरचू-चुरचू
चलकुशा-मनैया
नगर निगम वार्ड 9,10,11,12-देवांगना चौक
दिनांक :- 25.11.2025
ईचाक-चम्पानगर नावाडीह
बरकट्ठा-बेड़ोकला
बड़कागॉंव-सिन्दुवारी
बड़कागॉंव-डाड़ीकला
केरेडारी-सलगा
कटकमसाण्डी-रोमी
विष्णुगढ़-नवादा
विष्णुगढ़-बनासो
सदर हजारीबाग-हरहद
चौपारण-दादपुर
टाटीझरिया-डहरभंगा
नगर निगम वार्ड 13,15,16-हेमिल्टन स्कूल, ग्वाल टोली चौक
दिनांक :- 26.11.2025
ईचाक-डुमरौन
बरकट्ठा-कपका
बरही-बिजैया
बड़कागॉंव-चेपाकला
कटकमसाण्डी-डांटोखुर्द
कटकमदाग-सलगावॉं
विष्णुगढ़-बकसपुरा
पदमा-पदमा
सदर हजारीबाग-पौता
डाड़ी-कनकी
दारू-जिनगा
चौपारण-चैथी
चलकुशा-अलगडीहा
दिनांक :- 27.11.2025
ईचाक-गोबरबंदा
बरकट्ठा-सलैया
बरही-डपोक
बड़कागॉंव-सिकरी
केरेडारी-चट्टीबारियातु
कटकमसाण्डी-खुटरा
कटकमदाग-मसरातु
विष्णुगढ़-नागी
सदर हजारीबाग-सिन्दुर
चौपारण-चयकला
चौपारण-जवनपुर
चुरचू-चनारो
नगर निगम वार्ड 14,17-आनंदा स्कूल
दिनांक :- 28.11.2025
ईचाक-कुरहा
बरकट्ठा-गयपहाड़ी
बरही-मलकोको
बड़कागॉंव-सिरमा
केरेडारी-बेंगवरी
कटकमसाण्डी-कंचनपुर
विष्णुगढ़-चानो
पदमा-रोमी
सदर हजारीबाग-सखिया
डाड़ी-मिश्राईनमोढ़ा
दारू-हरली
चौपारण-बच्छई
चौपारण-सिंघरावां
चलकुशा-मस्केडीह
दिनांक :- 29.11.2025
बरही-दुलमाहा
बड़कागॉंव-सॉंढ़
केरेडारी-पचड़ा
कटकमदाग-पसई
विष्णुगढ़-खरकी
सदर हजारीबाग-गुरहेत
चौपारण-जगदीशपुर
टाटीझरिया-भराजो
नगर निगम वार्ड 2,20,21,22-पशु चिकित्सालय
दिनांक :- 01.12.2025
ईचाक-डाड़ीघाघर
बरकट्ठा-झुरझुरी
बरही-रानीचुऑं
बड़कागॉंव-काण्डतरी
केरेडारी-पाण्डु
कटकमसाण्डी-गदोखर
कटकमदाग-कटकमदाग
विष्णुगढ़-नरकी
सदर हजारीबाग-नगवॉं
डाड़ी-रेलीगढ़ा पूर्वी
दारू-दिगवार
चौपारण-पाण्डेयबारा
चुरचू-चरही
चलकुशा-चलकुशा
नगर निगम वार्ड 18,19-आर॰ई॰ओ॰ कार्यालय इन्द्रपुरी चौक
दिनांक :- 02.12.2025
ईचाक-मंगुरा
बरकट्ठा-गंगपाचो
बरही-बरसोत
बड़कागॉंव-महुॅंगाईकला
केरेडारी-गर्रीकलां
कटकमसाण्डी-लुपुंग
कटकमदाग-कुसुम्भा
विष्णुगढ़-गाल्होबार
पदमा-सुर्यपुरा
सदर हजारीबाग-मण्डईखुर्द
चौपारण-सेलहराकला
टाटीझरिया-झरपो
दिनांक :- 03.12.2025
ईचाक-पुराना ईचाक
बरकट्ठा-गैंड़ा
बरही-बसरिया उर्फ पंचमाधव
बड़कागॉंव-हरली
कटकमसाण्डी-पबरा
कटकमदाग-ढेंगुरा
विष्णुगढ़-जोबर
सदर हजारीबाग-बड़ासी
डाड़ी-गिद्दी-‘‘क’’
दारू-मेढ़कुरी
चौपारण-डेबो
चलकुशा-सलैयडीह
नगर निगम वार्ड 23,24-कदमा-2 नावाटाँड
दिनांक :- 04.12.2025
ईचाक-परासी
बरही-करियातपुर
बड़कागॉंव-नयाटॉंड़
केरेडारी-बारियातु
कटकमसाण्डी-कण्डसार
कटकमदाग-नवादा
विष्णुगढ़-मड़मो
पदमा-सरैया
सदर हजारीबाग-सिंघानी
चौपारण-गोविन्दपुर
चुरचू-बहेरा
टाटीझरिया-धरमपुर
नगर निगम वार्ड 25,26-कुम्हार टोली पारनाला
दिनांक :- 05.12.2025
ईचाक-अलौंजाखुर्द
बरकट्ठा-बेलकपी
बरही-धनवार
बड़कागॉंव-चन्दौल
कटकमसाण्डी-बरगड्डा
कटकमदाग-बेस
विष्णुगढ़-अचलजामो
सदर हजारीबाग-मोरांगी
डाड़ी-गिद्दी-‘‘ख’’
दारू-कविलासी
चौपारण-बसरिया
चौपारण-बेलाही
चलकुशा-सेवाटांड़
दिनांक :- 06.12.2025
ईचाक-डाढ़ा
बरकट्ठा-कोनहराखुर्द
बरही-खोड़ाहार
बड़कागॉंव-गोन्दलपुरा
केरेडारी-बेलतु
कटकमसाण्डी-डांड
विष्णुगढ़-सिरय
विष्णुगढ़-करगालो
पदमा-बिहारी
सदर हजारीबाग-भेलवारा
डाड़ी-गिद्दी-‘‘ग’’
चौपारण-रामपुर
नगर निगम वार्ड 27,28-बिहारी गर्ल्स स्कूल
दिनांक :- 08.12.2025
ईचाक-करियातपुर
बरकट्ठा-शिलाडीह
बरही-केदारूत
बड़कागॉंव-तलसवार
केरेडारी-हेवई
कटकमसाण्डी-कटकमसांडी
विष्णुगढ़-सारूकुदर
सदर हजारीबाग-करवेकला
डाड़ी-हेसालौंग
दारू-पुनाई
चौपारण-भगहर
चुरचू-इन्दरा
चलकुशा-चौबे
टाटीझरिया-खैरा
नगर निगम वार्ड 29,30-हरि नगर
दिनांक :- 09.12.2025
ईचाक-देवकुली
बरकट्ठा-गोरहर
बरही-गौरियाकरमा
बड़कागॉंव-चोपदार बलिया
केरेडारी-कण्डाबेर
कटकमसाण्डी-बाझा
विष्णुगढ़-बरॉंय
पदमा-बन्दरबेला
सदर हजारीबाग-सिलवारकला
चौपारण-पड़रिया
दिनांक :- 10.12.2025
ईचाक-दरिया
बरही-करसो
बड़कागॉंव-नापोखुर्द
कटकमसाण्डी-शाहपुर
विष्णुगढ़-अलपिटो
सदर हजारीबाग-अमनारी
डाड़ी-बलसगरा
दारू-ईरगा
चौपारण-बरहमौरिया
चुरचू-जरवा
टाटीझरिया-बेड़म
नगर निगम वार्ड 31,32-खिरगाँव मोमिन स्कूल
दिनांक :- 11.12.2025
ईचाक-बरकाकला
बरकट्ठा-बरकनगांगो
बरही-रसोईयाधमना
बड़कागॉंव-बादम
केरेडारी-मनातु
कटकमसाण्डी-आराभुसाई
विष्णुगढ़-गैड़ा
पदमा-कुटीपीसी
सदर हजारीबाग-मेरू
चौपारण-करमा
टाटीझरिया-डूमर
दिनांक :- 12.12.2025
ईचाक-बरकाखुर्द
बरकट्ठा-चुगलामो
बरही-बेन्दगी
बड़कागॉंव-आंगो
कटकमसांडी-ढौंठवा
विष्णुगढ़-खरना
सदर हजारीबाग-हुटपा
डाड़ी-रबोध
चौपारण-बेला
नगर निगम वार्ड 35,36-वार्ड विकास केन्द्र, हुरहुरू
दिनांक :- 13.12.2025
ईचाक-कारीमाटी
बरकट्ठा-चेचकपी
बरही-कोनरा
बड़कागॉंव-पोटंगा
बड़कागॉंव-उरीमारी
केरेडारी-बुण्डु
कटकमसांडी-रेबर
विष्णुगढ़-विष्णुगढ़
विष्णुगढ़-चेडरा
पदमा-पिण्डारकोण
डाड़ी-रेलीगढ़ा पष्चिमी
चौपारण-बहेरा
चुरचू-हेन्देगढ़ा
दिनांक :- 15.12.2025
बरकट्ठा-बरकट्ठा उत्तरी
बरही-बरही पश्चिमी
बड़कागॉंव-गरसुल्ला
केरेडारी-पताल
विष्णुगढ़-बेड़ाहरियारा
सदर हजारीबाग-चुटियारो
डाड़ी-टोंगी
चौपारण-मानगढ़।
नगर निगम वार्ड 33,34-सिरसी भुईयां टोली।
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित होने वाले इन शिविरों में अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाएँ। जिला प्रशासन सभी नागरिकों को उनके दरवाजे पर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और सभी प्रखंड-पंचायत स्तर पर शिविरों को सफल एवं सुचारु रूप से संचालित करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
0 Response to "आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक जिले के सभी प्रखंडों में।"
एक टिप्पणी भेजें