उपायुक्त मनीष कुमार वार्ड 13, वीर कुंवर सिंह भवन में आयोजित सेवा का अधिकार सप्ताह शिविर में हुए शामिल
सोमवार, 24 नवंबर 2025
Comment
पाकुड़ : जिले में सेवा का अधिकार सप्ताह के अंतर्गत आज विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में सेवा शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इसी क्रम में उपायुक्त मनीष कुमार नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 13 स्थित वीर कुंवर सिंह भवन में आयोजित शिविर में पहुंचे और कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की।
उपायुक्त मनीष कुमार ने उपस्थित लाभुकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार एवं जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि आपकी समस्याएँ आपके द्वार पर ही सुनी जाएँ और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित हो। इस अभियान के माध्यम से सभी योजनाओं का लाभ लोगों तक सरलता से पहुँचे — यही हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जिलेभर में शिविरों का व्यापक आयोजन किया जा रहा है तथा इसमें सभी विभाग सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।
उपायुक्त द्वारा लाभुकों को दी गई योजनाओं की विस्तृत जानकारी
शिविर के दौरान उपायुक्त ने लोगों को सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहले से आवेदन करने वाले लाभुकों को शिविर में मौके पर ही सेवा दी जा रही है, ताकि उन्हें कहीं और भटकना न पड़े।
उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा नगर परिषद प्रशासक शिविरों में अधिकतम समय तक उपस्थित रहें। लाभुकों को योजनाओं की सरल एवं स्पष्ट भाषा में जानकारी दें। वृद्ध, दिव्यांग एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को प्राथमिकता दें। शिविरों में आने वाले सभी आवेदनों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करें। सेवा का अधिकार सप्ताह के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि अधिकतम लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुँच सके।
मौके पर कोषागार पदाधिकारी सारती टोपनो, उत्पाद अधीक्षक आशुतोष कुमार, खनन निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह, नगर परिषद सिटी प्रबंधक मनीष कुमार उपस्थित थे।
0 Response to "उपायुक्त मनीष कुमार वार्ड 13, वीर कुंवर सिंह भवन में आयोजित सेवा का अधिकार सप्ताह शिविर में हुए शामिल"
एक टिप्पणी भेजें