-->
मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत कौशल विकास केन्द्र, हिरणपुर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत कौशल विकास केन्द्र, हिरणपुर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

पाकुड़ : उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा हिरणपुर स्थित कौशल विकास केन्द्र मोहनपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों से बातचीत की और विभिन्न ट्रेड की प्रगति की जानकारी ली।

उपायुक्त ने प्रशिक्षण केन्द्र की स्वच्छता, अनुशासन एवं शैक्षणिक व्यवस्था का विस्तृत मूल्यांकन किया। परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। प्रशिक्षकों एवं कर्मियों से प्रशिक्षण की गुणवत्ता, उपस्थित विद्यार्थियों की प्रगति तथा प्लेसमेंट गतिविधियों से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त ने कम्प्यूटर एवं अंग्रेजी का प्रशिक्षण भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

प्लेसमेंट गतिविधि पर विशेष जोर

उन्होंने कहा कि सभी प्रशिक्षित विद्यार्थियों को बेहतर प्लेसमेंट उपलब्ध कराना मुख्यमंत्री सारथी योजना का मुख्य उद्देश्य है। इस दिशा में शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के उपरांत केन्द्र पर उपस्थित विद्यार्थियों एवं जरूरतमंद लाभुकों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया।

0 Response to "मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत कौशल विकास केन्द्र, हिरणपुर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4