-->
सरदार @150 पदयात्रा धूमधाम से निकाली गई,सिद्धू–कान्हू पार्क से पदयात्रा की हुई शुरुआत

सरदार @150 पदयात्रा धूमधाम से निकाली गई,सिद्धू–कान्हू पार्क से पदयात्रा की हुई शुरुआत

पाकुड़ : सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष पर आयोजित “सरदार @150 पदयात्रा” सोमवार को जिले में उत्साह और देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुई। पदयात्रा की शुरुआत सिद्धू–कान्हू पार्क से हुई।

पदयात्रा वीआईपी रोड होते हुए आगे बढ़ी। मार्ग में पदाधिकारियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। यात्रा का समापन बैंक कॉलोनी स्टेडियम में हुआ, जहाँ प्रतिभागियों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता

पदयात्रा में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ, भारत स्काउट एवं गाइड, एनसीसी कैडेट, एनएसएस स्वयंसेवक तथा बड़ी संख्या में नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, सामूहिक शक्ति और जन-जागरण का संदेश पूरे अनुशासन के साथ दिया।

पदयात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता और सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करना रहा।

0 Response to "सरदार @150 पदयात्रा धूमधाम से निकाली गई,सिद्धू–कान्हू पार्क से पदयात्रा की हुई शुरुआत"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4