सिंदरी में एफसीआई की नई आवास नीति के खिलाफ माले का जोरदार विरोध, उजाड़ने की साजिश नाकाम करने का संकल्प
रविवार, 23 नवंबर 2025
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी:बिरसा समिति सिंदरी परिसर में रविवार को सिंदरी को उजाड़ने की कथित साजिश को नाकाम करने के लिए भाकपा (माले) की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर सचिव राजीव मुखर्जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए सिंदरी के विधायक चन्द्रदेव महतो ने एफसीआई की नई आवास नीति को खुलकर धोखा करार दिया। उन्होंने कहा, “यह नई नीति कोई कल्याणकारी योजना नहीं, बल्कि सिंदरी को खाली कराने की सुनियोजित साजिश है। हम इसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे।”
कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में नारे लगाए:
- एफसीआई की नई आवास नीति धोखा है!
- जो घर सरकारी है, वो घर हमारा है!
- सिंदरी में रहना है तो आंदोलन करना है!
- आवाज दो, हम एक हैं!
बैठक में आगामी कार्यक्रमों का ऐलान किया गया:
- 30 नवंबर 2025 को शाम 5 बजे शहरपुरा से भव्य मशाल जुलूस
- 7 दिसंबर 2025 को डोमगढ़ में नई आवास नीति के खिलाफ विशाल आम सभा (मुख्य वक्ता - विधायक डॉ. चन्द्रदेव महतो)
बैठक में मुख्य रूप से सुरेश प्रसाद, राजीव मुखर्जी, विमल कुमार, रामाश्रय सिंह, सकुंतला देवी, सहदेव सिंह, बिरिंचि महतो, दशरथ ठाकुर, राजू सिंह, संजय सिंह, राजू पांडेय, गोपाल महतो, मुन्ना मुखिया, दिलीप विश्वकर्मा, मकसूद आलम, मनोज कुमार, मधु सरकार, रघु यादव, राजेश मुखर्जी, किशोर प्रसाद, राजेंद्र सिंह, विनोद महतो, प्रकाश मंडल, संजय कुमार सिंह, अशोक देव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Response to "सिंदरी में एफसीआई की नई आवास नीति के खिलाफ माले का जोरदार विरोध, उजाड़ने की साजिश नाकाम करने का संकल्प"
एक टिप्पणी भेजें