सिंदरी-बलियापुर स्कूलों में वाहन छापेमारी: परमिट-फिटनेस उल्लंघन पर 2.45 लाख का चालान, अभिभावक नाराज़
मंगलवार, 18 नवंबर 2025
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी । सिंदरी व बलियापुर के प्रतिष्ठित विद्यालयों में मंगलवार को मोटर वाहन अधिनियम के तहत चार सदस्यीय टीम ने वाहनों की जाँच की। सड़क सुरक्षा प्रबंधक सहित चार सदस्यीय जाँच टीम ने स्कूलों में चल रहे वाहनों की परमिट, फिटनेस जाँच कर चालान काटा गया।
सिंदरी । सिंदरी व बलियापुर के प्रतिष्ठित विद्यालयों में मंगलवार को मोटर वाहन अधिनियम के तहत चार सदस्यीय टीम ने वाहनों की जाँच की। सड़क सुरक्षा प्रबंधक सहित चार सदस्यीय जाँच टीम ने स्कूलों में चल रहे वाहनों की परमिट, फिटनेस जाँच कर चालान काटा गया।
सड़क सुरक्षा प्रबंधक ने बताया कि झारखंड पब्लिक स्कूल बलियापुर में चल रहे वाहनों पर बिना परमिट के वाहन चलाने के लिए स्कूल पर लगभग 88 हजार रुपए का चालान काटा गया। डीएवी स्कूल सिंदरी में चल रहे आठ वाहनों में छः गाड़ियों के परमिट का लगभग 60 हजार रुपए का चालान काटा गया। लायंस पब्लिक स्कूल सिंदरी में चार वाहनों की जाँच कर परमिट फेल होने और वाहनों में जाली नहीं होने के कारण लगभग 45 हजार रुपए का चालान काटा गया। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर में 5 वाहनों की जाँच कर फिटनेस और परमिट फेल के लिए लगभग 52 हजार 650 रुपए का चालान काटा गया है। उन्होंने बताया कि इन वाहनों से बच्चों को घर से स्कूल और पुनः स्कूल से घरों के पास तक छोड़ा जाता है। स्कूलों के अंतर्गत चल रही वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था स्कूलों को भलिभांति देखनी है।
इसको लेकर अभिभावकों ने इसे स्कूल की लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है और वाहन जाँच अधिकारी से इसपर कड़ी कार्रवाई की माँग की है।
0 Response to "सिंदरी-बलियापुर स्कूलों में वाहन छापेमारी: परमिट-फिटनेस उल्लंघन पर 2.45 लाख का चालान, अभिभावक नाराज़"
एक टिप्पणी भेजें