-->
धनबाद पुलिस का एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, सभी थाना–ओपी क्षेत्रों में व्यापक तलाश।एसएसपी  के निर्देश पर मंगलवार की शाम बड़े पैमाने पर वाहन जांच, संदिग्धों की पहचान और क्षेत्रों में बढ़ाई गई गश्त

धनबाद पुलिस का एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, सभी थाना–ओपी क्षेत्रों में व्यापक तलाश।एसएसपी के निर्देश पर मंगलवार की शाम बड़े पैमाने पर वाहन जांच, संदिग्धों की पहचान और क्षेत्रों में बढ़ाई गई गश्त


रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद: जिले में अपराध नियंत्रण को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से मंगलवार की शाम वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में व्यापक एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जिलेभर की पुलिस टीमों ने मुख्य चौक-चौराहों से लेकर आंतरिक इलाकों तक कड़ी निगरानी रखते हुए वाहनों और राहगीरों की जांच की।

चेकिंग के दौरान दो पहिया और चार पहिया वाहनों की गहन तलाशी ली गई। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आधार कार्ड सहित जरूरी दस्तावेजों की जांच भी की गई। पुलिस टीम में शामिल् पदाधिकारियों ने लोगों से पूछताछ कर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली और बिना दस्तावेज वाले वाहनों को रोककर सत्यापन किया।

अभियान के तहत बैंक मोड़ थाना, धनबाद थाना, सरायढेला थाना, भूली ओपी, कतरास थाना, निरसा थाना, पुटकी थाना, बलियापुर थाना, बाघमारा थाना, टुंडी थाना, गल्फरबाड़ी ओपी, झरिया थाना, जोड़ापोखर थाना, सिंदरी थाना, गोविंदपुर थाना, मैथन ओपी, लोयाबाद थाना, राजगंज थाना, पंचेत ओपी, धनसार थाना समेत सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम ने अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष गश्ती अभियान चलाया।

एसएसपी  ने बताया कि इस एंटी क्राइम चेकिंग का उद्देश्य अपराधियों पर नकेल कसना, असामाजिक तत्वों की पहचान करना और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ाना है। अभियान के दौरान सभी क्षेत्रों में पुलिस की गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ाई गई, जिससे कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में मदद मिली।

0 Response to "धनबाद पुलिस का एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, सभी थाना–ओपी क्षेत्रों में व्यापक तलाश।एसएसपी के निर्देश पर मंगलवार की शाम बड़े पैमाने पर वाहन जांच, संदिग्धों की पहचान और क्षेत्रों में बढ़ाई गई गश्त"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4