-->
प्रोजेक्ट जागृति के तहत जिलेभर में रक्तदान शिविर आयोजित, 77 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

प्रोजेक्ट जागृति के तहत जिलेभर में रक्तदान शिविर आयोजित, 77 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

पाकुड़ : जिले में स्वास्थ्य सुरक्षा, संवेदनशीलता और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज प्रोजेक्ट जागृति के तहत जिले के सभी प्रखंडों में एक साथ रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। ये शिविर रक्त अधिकोष, पुराना सदर अस्पताल पाकुड़ तथा सीएचसी हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा, महेशपुर और पाकुड़िया में सफलतापूर्वक संचालित हुए। शिविरों में आम नागरिकों, जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उपायुक्त ने किया शुभारंभ, बढ़ाया रक्तदाताओं का मनोबल

कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त मनीष कुमार, सिविल सर्जन डॉ सुरेन्द्र कुमार मिश्रा एवं जिला बीवीडी पदाधिकारी डॉ अमित कुमार ने रक्त अधिकोष, पुराना सदर अस्पताल में दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदाताओं से संवाद किया और उनके योगदान की सराहना की। उपायुक्त ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं कॉफी मग प्रदान कर सम्मानित किया तथा कहा कि रक्तदान एक महान मानवीय सेवा है, जो जरूरतमंद को नया जीवन देने का अवसर प्रदान करती है। समाज में जागरूकता बढ़ाने और सामूहिक प्रयासों से ही हम हर स्थिति में पर्याप्त रक्त उपलब्ध करा सकते हैं।

77 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

आज आयोजित शिविरों में कुल 77 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाजसेवा और मानवता का संदेश दिया। इनमें जिला एवं प्रखंड के पदाधिकारी, कर्मचारी तथा आम नागरिक शामिल थे।

हर माह की 24 तारीख को आयोजित किए जाते हैं रक्तदान शिविर

उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि प्रोजेक्ट जागृति के तहत जिले में प्रत्येक माह की 24 तारीख को नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि किसी भी परिस्थिति में रक्त की उपलब्धता बाधित न हो। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि स्वस्थ व्यक्ति समय-समय पर रक्तदान कर इस जन-कल्याणकारी अभियान में सहभागी बनें।

0 Response to "प्रोजेक्ट जागृति के तहत जिलेभर में रक्तदान शिविर आयोजित, 77 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4