सिंदरी: बीआईटी कर्मचारी बिनोद राम ने खुद भरे डिनोबिली स्कूल के पास सड़क गड्ढे, नगरनिगम की अनदेखी से परेशान जनता को राहत
रविवार, 16 नवंबर 2025
Comment
सिंदरी:डिनोबिली स्कूल के पास मुख्य सड़क पर महीनों से बने खतरनाक गड्ढों ने राहगीरों की मुसीबत बढ़ा रखी थी। नगरनिगम की लगातार अनदेखी के बावजूद, बीआईटी सिंदरी के कर्मचारी बिनोद राम ने आज खुद आगे आकर इन गड्ढों की भराई कर जनता को बड़ी राहत प्रदान की।
शहर के व्यस्ततम इलाके में स्थित यह सड़क स्कूल जाने वाले बच्चों, दुपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए रोजाना खतरा बनी हुई थी। बारिश के मौसम में पानी भर जाने से गड्ढे और गहरे हो गए थे, जिससे कई छोटी-मोटी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। स्थानीय निवासियों ने कई बार नगरनिगम से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
आज सुबह बिनोद राम ने अपने साथी कर्मचारियों की मदद से मिट्टी, गिट्टी और अन्य सामग्री जुटाई और व्यक्तिगत रूप से गड्ढों को भरने का काम शुरू किया। दोपहर तक सभी प्रमुख गड्ढे भर दिए गए, जिससे सड़क पर आवागमन सुगम हो गया।
"नगरनिगम वाले महीनों से टालमटोल कर रहे थे। जनता की परेशानी देखी नहीं गई, इसलिए खुदगड्ढे भर दिए ,"बिनोद राम ने बताया।
स्थानीय लोगों ने उनकी इस पहल की सराहना की। एक दुकानदार ने कहा, "अगर सरकारी कर्मचारी ही ऐसे आगे आएं तो शहर की तस्वीर बदल जाएगी।"
0 Response to " सिंदरी: बीआईटी कर्मचारी बिनोद राम ने खुद भरे डिनोबिली स्कूल के पास सड़क गड्ढे, नगरनिगम की अनदेखी से परेशान जनता को राहत"
एक टिप्पणी भेजें