समाहरणालय सभागार में संविधान दिवस पर शपथ समारोह
बुधवार, 26 नवंबर 2025
Comment
पाकुड़: संविधान दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और बंधुता को सुदृढ़ करने का संकल्प दिलाया।
उपायुक्त ने कहा कि भारतीय संविधान हर नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। इसे समझना, मानना और अपने आचरण में अपनाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने जिलेवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद और सभी संविधान निर्माताओं के योगदान को स्मरण करने का आह्वान किया।
शपथ समारोह में उपायुक्त ने संविधान निर्माण की ऐतिहासिक प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला और युवाओं से इसके अध्ययन और महत्व के प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।
संविधान दिवस पर जिला मुख्यालय के सभी कार्यालयों के साथ-साथ प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में भी पदाधिकारियों और कर्मियों द्वारा संविधान की शपथ ली गई। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
0 Response to "समाहरणालय सभागार में संविधान दिवस पर शपथ समारोह"
एक टिप्पणी भेजें