सिंदरी: बीयूएच गौतम माजी के नेतृत्व में एचयूआरएल सिंदरी ने संविधान को सलामी दी
बुधवार, 26 नवंबर 2025
Comment
सिंदरी: हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (HURL) सिंदरी ने आज बड़े उत्साह के साथ संविधान दिवस मनाया।
देश ने जिस दिन 1949 में अपना संविधान अपनाया था, उसी ऐतिहासिक दिन को याद करते हुए HURL परिवार ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन किया।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए बिजनेस यूनिट हेड गौतम माजी स्वयं उपस्थित रहे। उनके साथ HURL के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। श्री माजी ने सभी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया और संविधान के मूल्यों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।
संविधान दिवस के मुख्य आकर्षण में सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में भारतीय संविधान की प्रस्तावना (Preamble) का सामूहिक पाठ किया।
“हम भारत के लोग...” से शुरू होने वाली इस प्रस्तावना ने एक बार फिर सबको याद दिलाया कि हमारा संविधान हमें न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता का वचन देता है।
कार्यक्रम के अंत में गौतम माजी ने कहा –
“संविधान सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, बल्कि हमारी आस्था और हमारे कर्तव्यों का जीता-जागता प्रतीक है। HURL परिवार इसे हर दिन अपने काम और व्यवहार में जीवंत रखेगा।”
0 Response to "सिंदरी: बीयूएच गौतम माजी के नेतृत्व में एचयूआरएल सिंदरी ने संविधान को सलामी दी"
एक टिप्पणी भेजें