-->
ए वी विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

ए वी विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

पाकुड़: सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स (गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज) के तत्वाधान में स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल, गोकुलपुर, पाकुड़ में बुधवार को विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत थीम पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें पाकुड़ और गोड्डा जिले के 12 स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी सुश्री अनिता पूर्ति, डी पी एस प्राचार्य जितेंद्र शर्मा, एलीट पब्लिक स्कूल प्राचार्य अभिजीत राय और डी ए वी प्राचार्य डॉ. विश्वदीप चक्रवर्ती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

निर्णायक मंडली में राज हाई स्कूल के विज्ञान शिक्षक सुभाष चंद्रा, सेंट डॉन बॉस्को प्राचार्य शिव शंकर दुबे और सी एम एक्सीलेंस विद्यालय प्राचार्य राजू नंदन साह ने अपनी भूमिका निभाई।

छात्रों ने भौतिकी, रसायन विज्ञान और पर्यावरण विज्ञान से जुड़े विभिन्न मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि सुश्री अनिता पूर्ति ने कहा कि विज्ञान आधारित शिक्षा और प्रयोगशीलता ही भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित करेगी। उन्होंने बताया कि स्टेम शिक्षा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तर्क, सृजनशीलता और समस्या समाधान की क्षमता बढ़ाती है।

प्रदर्शनी में छात्रों ने स्मार्ट सिटी, डिजास्टर अलार्म, प्लास्टिक रीसाइक्लिंग, वॉटर प्यूरीफायर, हाइड्रो पावर प्लांट, ड्रोन, रेस्पिरेटरी सिस्टम, पर्यावरण संरक्षण और दैनिक जीवन में विज्ञान के उपयोग से जुड़े मॉडल प्रस्तुत किए।

0 Response to "ए वी विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4