-->
उपायुक्त ने मास्टर सोबरन मांझी पुस्तकालय का निरीक्षण कर सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण का दिया आश्वासन

उपायुक्त ने मास्टर सोबरन मांझी पुस्तकालय का निरीक्षण कर सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण का दिया आश्वासन

पाकुड़: उपायुक्त मनीष कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती के साथ पाकुड़ शहर स्थित मास्टर सोबरन मांझी पुस्तकालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके अध्ययन संबंधी आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी ली।

छात्र-छात्राओं ने पुस्तकालय में शुद्ध पेयजल की समस्या और अन्य सुविधाओं की जानकारी दी। इसके बाद उपायुक्त ने तुरंत आरओ सिस्टम स्थापित करने का निर्देश दिया और कहा कि पुस्तकालय में न्यूनतम शुल्क लिया जाए, ताकि अधिक से अधिक बच्चे इसका लाभ उठा सकें।

उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि छात्रों की तैयारी को ध्यान में रखते हुए कॉम्पिटिशन संबंधित पुस्तकें सहित आवश्यक अध्ययन सामग्री तुरंत उपलब्ध कराई जाए, जिससे छात्र बेहतर तैयारी कर जिला एवं राज्य का नाम रोशन कर सकें।

इसके अलावा उपायुक्त ने पुस्तकालय परिसर की सफाई, वाशरूम की स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं को व्यवस्थित करने हेतु भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के अंत में उपायुक्त ने छात्र-छात्राओं को आश्वस्त किया कि पुस्तकालय को और बेहतर एवं सुलभ बनाने के लिए प्रशासन हर संभव कदम उठाएगा।

0 Response to "उपायुक्त ने मास्टर सोबरन मांझी पुस्तकालय का निरीक्षण कर सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण का दिया आश्वासन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4