हिरणपुर थाना में पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने उत्साह से मनाया संविधान दिवस
बुधवार, 26 नवंबर 2025
Comment
हिरणपुर : हिरणपुर थाना परिसर में बुधवार को भारतीय संविधान दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर थाना के पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने संविधान की महत्ता को नमन करते हुए संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया।
थाना प्रभारी रंजन कुमार ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को भारतीय संविधान के मूल सिद्धांत, अधिकार और कर्तव्यों के प्रति सच्ची निष्ठा रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को न्याय दिलाने में संविधान ही मार्गदर्शक है।
थाना प्रभारी ने पुलिसकर्मियों को संविधान द्वारा स्थापित स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे मूल्यों को हर परिस्थिति में कायम रखने, अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और समर्पण के साथ करने की बात पर जोर दिया।
0 Response to "हिरणपुर थाना में पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने उत्साह से मनाया संविधान दिवस"
एक टिप्पणी भेजें