संविधान दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने प्रस्तावना को आत्मसात करने की ली शपथ
बुधवार, 26 नवंबर 2025
Comment
पाकुड़ : पाकुड़ व्यवहार न्यायालय परिसर में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया और उसे आत्मसात करने की शपथ ली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाकुड़ शेष नाथ सिंह ने की।
इस दौरान संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा रखने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली गई।
कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाकुड़ शेष नाथ सिंह, अपर सत्र न्यायधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र, सचिव रूपा बंदना किरो, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जल बेक, प्रभारी न्यायधीश विजय कुमार दास, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के अधिवक्ता, पैनल अधिवक्ता, मेडिएटर अधिवक्ता, न्यायालय कर्मी एवं पैरा लीगल वॉलिंटियर्स उपस्थित रहे।
0 Response to "संविधान दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने प्रस्तावना को आत्मसात करने की ली शपथ"
एक टिप्पणी भेजें