-->
बीजीआर कंपनी के फील्ड सुपरवाइजर के साथ मारपीट मामले में दो गिरफ्तार

बीजीआर कंपनी के फील्ड सुपरवाइजर के साथ मारपीट मामले में दो गिरफ्तार

पाकुड़: नगर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर साइडिंग में बीजीआर कंपनी के फील्ड सुपरवाइजर के साथ हुई मारपीट मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित नगर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी सिमोन मरांडी और अजय मरांडी हैं, जिन्हें पुलिस ने उनके घर से पकड़ा।

थाना प्रभारी दिलीप बास्की ने बताया कि मामले को लेकर कंपनी के फील्ड सुपरवाइजर, दिलावर कॉलोनी निवासी बाबुधन मोमिन के बयान पर 21 अक्टूबर को मामला दर्ज किया गया था। इसी कांड में नामजद आरोपित अजय मरांडी और सिमोन मरांडी को दुर्गापुर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

बीजीआर साइडिंग में हाइवा से कोयला उतारने को लेकर हुए विवाद के दौरान हाइवा चालक, उपचालक सहित अन्य लोगों ने मिलकर फील्ड सुपरवाइजर पर जानलेवा हमला किया था। उसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर अदालत में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया।

0 Response to "बीजीआर कंपनी के फील्ड सुपरवाइजर के साथ मारपीट मामले में दो गिरफ्तार"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4