पाकुड़िया प्रखंड के खाक्सा पंचायत भवन में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
गुरुवार, 20 नवंबर 2025
Comment
पाकुड़ : झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में पाकुड़िया प्रखंड के खाक्सा पंचायत भवन में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विधिक सहायता प्रतिरक्षा प्रणाली के सहायक गंगाराम टुडू ने लोगों को कानून से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने लोगों को उनके अधिकारों के प्रति सशक्त बनाने, कानूनों को सरल भाषा में समझाकर जागरूक करने तथा कानूनी प्रक्रियाओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता की व्यवस्था के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
शिविर के दौरान बाल विवाह रोकथाम, विवाह की सही उम्र, बाल विवाह से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान तथा शिक्षा से वंचित होने समेत कई दुष्परिणामों पर विस्तृत जानकारी दी गई। बाल श्रम एक अपराध है, इस संबंध में सजा और उससे होने वाले नुकसान पर प्रकाश डालते हुए लोगों को जागरूक किया गया। समाज में नशे की प्रवृत्ति से बचने और अनावश्यक कानूनी विवादों से दूरी बनाकर चलने की अपील की गई।
0 Response to "पाकुड़िया प्रखंड के खाक्सा पंचायत भवन में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें