-->
नगर भवन, मैरेज हॉल व केकेएम कॉलेज में पीजी पढ़ाई शुरू करने की मांग

नगर भवन, मैरेज हॉल व केकेएम कॉलेज में पीजी पढ़ाई शुरू करने की मांग

पाकुड़ : नगर विकास एवं उच्च शिक्षा मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू को झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य शाहिद इक़बाल ने आवेदन सौंपकर पाकुड़ नगर परिषद कार्यालय के लिए अपना स्वतंत्र भवन, नए मैरेज हॉल के निर्माण तथा कुमार कालिदास मेमोरियल कॉलेज (केकेएम कॉलेज) में स्नातकोत्तर (पीजी) की पढ़ाई शुरू किए जाने की मांग की है।

आवेदन में कहा गया है कि नगर परिषद के लिए आधुनिक भवन की अत्यंत आवश्यकता है। वर्तमान में नगर परिषद के पास अपना सुसज्जित भवन नहीं होने के कारण कार्यालयी कार्यों का संचालन करने में काफी दिक्कतें होती हैं। साथ ही पाकुड़ शहर के लिए एक सुसज्जित मैरेज हॉल की भी जरूरत बताई गई है, ताकि शहरवासी विवाह एवं अन्य सामाजिक समारोहों का आयोजन सुगमता से कर सकें।

शाहिद इक़बाल ने कहा कि कुमार कालिदास मेमोरियल कॉलेज में स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई नहीं होने से यहां के छात्र–छात्राओं को एमए एवं अन्य उच्च पाठ्यक्रमों के लिए बाहर जाना पड़ता है। इससे न केवल शैक्षणिक असुविधा होती है, बल्कि अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ता है।

उन्होंने मांग की कि केकेएम कॉलेज में उर्दू, समाजशास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान सहित भौतिकी, रसायन शास्त्र, गणित, वनस्पति शास्त्र, प्राणीशास्त्र आदि विषयों में एमए व एमएससी की पढ़ाई जल्द शुरू की जाए।

शाहिद इक़बाल ने मंत्री से इन सभी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया। मंत्री ने भी सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

0 Response to "नगर भवन, मैरेज हॉल व केकेएम कॉलेज में पीजी पढ़ाई शुरू करने की मांग"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4