-->
जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ ने ‘न्याय का पहिया’ कार्यक्रम के तहत लोगों तक पहुँचाई कानूनी जानकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ ने ‘न्याय का पहिया’ कार्यक्रम के तहत लोगों तक पहुँचाई कानूनी जानकारी

हिरणपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), पाकुड़ की ओर से शुक्रवार को हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत हाथकाठी पंचायत भवन परिसर में ‘न्याय का पहिया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डालसा सचिव रूपा बन्दना किरो अपनी टीम के साथ ग्रामीणों के बीच पहुँची और लोगों को कानूनी अधिकारों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम की शुरुआत में हाथकाठी पंचायत के मुखिया रगदा सोरेन ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर टीम का स्वागत किया। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ट्विंकल चौधरी ने किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं, उनके लाभ तथा चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इसके उपरांत पैनल अधिवक्ता नुकीमुद्दीन शेख ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता, परामर्श तथा न्याय पाने में सहयोग दिया जाता है।

*सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का आह्वान*

अपने मुख्य संबोधन में डालसा सचिव रूपा बन्दना किरो ने सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाल विवाह, डायन प्रथा और मानव तस्करी जैसी कुरीतियाँ समाज के विकास में बड़ी बाधा हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि इन कुरीतियों को जड़ से खत्म करने के लिए जागरूकता फैलाना तथा प्रशासन को समय पर सूचना देना हम सबकी साझा जिम्मेदारी है।

उन्होंने जरूरतमंद लोगों को आश्वासन दिया कि न्याय से जुड़ी समस्याओं में उन्हें निःशुल्क कानूनी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और उनके अधिकार दिलाने में जिला विधिक सेवा प्राधिकार हर सम्भव सहयोग करेगा।

कार्यक्रम में पीएलवी (पैरा लीगल वालंटियर) पिंकी कुमारी, मुखिया रगदा सोरेन, पंचायत सचिव नोरेन हांसदा, आंगनबाड़ी सेविकाएँ तथा ग्रामीण क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे।

0 Response to "जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ ने ‘न्याय का पहिया’ कार्यक्रम के तहत लोगों तक पहुँचाई कानूनी जानकारी"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4