-->
दिल्ली गए परिवार के बंद घर पर चोरों का धावा, दो मंजिला मकान का ताला तोड़कर सामान पार

दिल्ली गए परिवार के बंद घर पर चोरों का धावा, दो मंजिला मकान का ताला तोड़कर सामान पार

पाकुड़ : पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के आनंदपुरी कॉलोनी स्थित राजहाई स्कूल रोड पर बंद पड़े एक घर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मकान मालिक सुधर्शन सिंह अपने परिवार के साथ करीब एक माह से इलाज के लिए दिल्ली गए हुए हैं। उनकी गैरहाजिरी में अज्ञात चोरों ने दो मंजिला मकान को निशाना बनाया।

जानकारी के अनुसार, कॉलोनी के लोगों ने गुरुवार अपराह्न के समय आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, तो उसमें संदिग्ध हरकतें दिखाई दीं। इसके बाद पड़ोसियों ने ध्यान से फुटेज खंगाला, तब चोरी की घटना का पता चला। फौरन इसकी सूचना नगर थाना को दी गई।

सूचना मिलते ही नगर थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक बलवंत दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घर के दरवाजे और ताले की स्थिति देखी, साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। बताया गया कि चोर पहले बाउंड्री वॉल फांदकर भीतर घुसे, फिर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और कमरों की तलाशी ली।

मौके पर मौजूद पड़ोसी सुबीर शाह ने बताया कि परिवार लंबे समय से बाहर है, इसलिए घर पर हमेशा ताला बंद रहता था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात की योजना बनाई होगी।

घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में दहशत है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस अधिकारी बलवंत दुबे ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों के सहारे जल्द ही आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

0 Response to "दिल्ली गए परिवार के बंद घर पर चोरों का धावा, दो मंजिला मकान का ताला तोड़कर सामान पार"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4