तीन पंचायतों में लगा आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर
मंगलवार, 25 नवंबर 2025
Comment
पाकुड़िया : प्रखंड के बिचपहाड़ी, गणपुरा तथा खकसा पंचायत कार्यालय परिसर में मंगलवार को सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम के तहत आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन बीडीओ सोमनाथ बनर्जी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा तथा पंचायत की मुखिया ने दीप प्रज्वलित कर किया।
शिविर में अधिकारियों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए आम लोगों से इनका लाभ उठाने की अपील की। शिविर में जाति, आय, निवासी, राशन कार्ड, अबुवा आवास योजना सहित विभिन्न प्रकार के आवेदन ग्रामीणों द्वारा जमा कराए गए। दूर-दराज से पहुंचे लगभग पाँच सौ से अधिक लोगों ने आवेदन पत्र जमा किया।
0 Response to "तीन पंचायतों में लगा आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर"
एक टिप्पणी भेजें