सिंदरी: कांग्रेस नेता संतोष चौधरी की धर्मपत्नी सविता देवी का वार्ड-54 से धमाकेदार नामांकन
गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद। नगर निगम चुनाव में वार्ड-54 से पार्षद प्रत्याशी सबिता देवी ने बुधवार को नामांकन दाखिल कर जोरदार एंट्री मारी। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने वार्ड की जर्जर सड़कों, पानी की कमी जैसी लंबी समस्याओं पर फोकस किया और जनता के लिए स्पष्ट विजन साझा किया।
"जनता के बीच रहकर मैंने महिलाओं की हर परेशानी सुनी है। और उसे दूर भी की हूं।
सत्ता में आने पर इन्हें पूरी तरह दूर करूँगी," सबिता देवी ने कहा। बता दें कि वे सिंदरी के प्रमुख ट्रांसपोर्टर और धनबाद जिला कांग्रेस के महामंत्री संतोष चौधरी की धर्मपत्नी हैं। उनका नामांकन स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है
0 Response to "सिंदरी: कांग्रेस नेता संतोष चौधरी की धर्मपत्नी सविता देवी का वार्ड-54 से धमाकेदार नामांकन"
एक टिप्पणी भेजें