-->
सिंदरी:बाबासाहेब प्रतिमा अंधेरे में: रोहराबंद चौक पर सालों से  Hi MAS लाइट ठप, जनता चिंतित

सिंदरी:बाबासाहेब प्रतिमा अंधेरे में: रोहराबंद चौक पर सालों से Hi MAS लाइट ठप, जनता चिंतित


 सिंदरी:सिंदरी का सबसे व्यस्त रोहराबंद गोलचक्कर—जिसे भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक के नाम से जाना जाता है—पर  बरसों से  Hi MAS लाइट जर्जर पड़ी अंधेरे की चादर ओढ़े हुए है। लाइट पोल पर सेल्युलर टावर चमकते हुए ऊर्जा बिखेर रहा है, फिर भी Hi mas light   नहीं जलता है इस से नगर निगम,  की घोर लापरवाही सामने आ रही है

SC/ST काउंसिल का  खुलासा  
SC/ST/OBC काउंसिल सिंदरी के सचिव रवींद्र प्रसाद और संगठन मंत्री राजन कुमार चंचल ने कड़ा आरोप लगाया कि 19 जनवरी 2026 को महासचिव स्वर्गीय विजय कुमार राउत ने नगर आयुक्त को लिखित शिकायत भेजकर भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर उचित प्रकाश व्यवस्था की गुहार लगाई थी। महज दो दिन बाद 21 जनवरी को उनका असामयिक निधन हो गया, लेकिन प्रशासन की खानापूर्ति आज तक जारी—यह दुर्भाग्यपूर्ण उपेक्षा जनता के सब्र का बांध तोड़ रही है।

विभागीय नाकामी का काला अध्याय  
तकनीकी खराबी का बहाना बनाकर रखरखाव की अनदेखी जारी है, जबकि सेल्युलर टावर से बिजली उपलब्ध होने पर भी लाइट मृतप्राय है। बाबासाहेब के सम्मान स्थल पर फैला यह घना अंधकार न केवल दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा, बल्कि सामाजिक न्याय के प्रतीक को भी अपमानित कर रहा है।

0 Response to "सिंदरी:बाबासाहेब प्रतिमा अंधेरे में: रोहराबंद चौक पर सालों से Hi MAS लाइट ठप, जनता चिंतित"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4