-->
बड़कागांव-बादम रोड में मोटरसाइकिल सड़क दुर्घटना में इंटर के एक परीक्षार्थी की मौत,दो घायल

बड़कागांव-बादम रोड में मोटरसाइकिल सड़क दुर्घटना में इंटर के एक परीक्षार्थी की मौत,दो घायल

     
बड़कागांव-बादम पथ स्थित ब्लैकबेरी होटल के समीप मोटरसाइकिल सड़क दुर्घटना में इंटर के तीन परीक्षार्थी घायल हो गए। तीनों घायलों को ग्रामीणों की मदद से बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक छात्र बड़कागाव तलसवार गांव निवासी 17 वर्षीय ऋषि कुमार पिता भोला राणा की मौत हजारीबाग ले जाने के क्रम में हो गई। जबकि दो छात्र पंकज राणा ग्राम तलसवार एवं पंकज गंझू ग्राम कोयलांग टोला दीपदाहा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। तीनों छात्र बड़कागांव प्लस टू उच्च विद्यालय आर्ट्स के परीक्षार्थी हैं जो कर्णपुरा महाविद्यालय इंटर का परीक्षा लिखने जा रहे थे। प्रत्यक्ष दर्शियो के अनुसार मोटरसाइकिल काफी तेज गति में बताया जा रहा था और अनंत्रित होकर दुर्घटना हो गई। मोटरसाइकिल सहित तीनों विद्यार्थी सड़क के किनारे एक तार के पेड़ में जाकर जोरदार टक्कर मारा गया। दुर्घटना में ऋषि कुमार का कई दांत टूट गया,जीभ कटा तथा शरीर के कई हिस्सें में चोटे आई। ऋषि कुमार को अस्पताल ले जाने के बाद भी कई दांत तार के पेड़ में लटके पाए गए। ऋषि का मौत की खबर गांव में मिलते ही पसरा सन्नाटा एवं मातम पसर छा गई।   ऋषि कुमार भोला राणा का द्वितीय पुत्र था। खबर लिखे जाने तक अंतिम संस्कार की प्रक्रिया जारी है।

0 Response to "बड़कागांव-बादम रोड में मोटरसाइकिल सड़क दुर्घटना में इंटर के एक परीक्षार्थी की मौत,दो घायल"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4