त्योहारों को देखते हुए धनबाद-दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे, यात्रियों को मिलेगी राहत
शनिवार, 21 फ़रवरी 2026
Comment
धनबाद, आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की बाढ़भाड़ से राहत देने के लिए रेलवे ने धनबाद-दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरों का ऐलान किया है। इससे दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
धनबाद मंडल के अधिकारियों ने बताया कि ये स्पेशल ट्रेनें अतिरिक्त फेरों के साथ चलाई जाएंगी। वर्तमान में चल रही स्पेशल ट्रेनों के समय और ठहराव के समान ही इनका शेड्यूल रहेगा। ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:
| क्र.सं. | ट्रेन सं. | ट्रेन का नाम | परिचालन का दिन | परिचालन की तिथि |
| 1 | 03309 | धनबाद-दिल्ली स्पेशल | मंगलवार, शनिवार | 24.02.26 से 03.03.26 तक |
| 2 | 03310 | दिल्ली-धनबाद स्पेशल | बुधवार, रविवार | 25.02.26 से 04.03.26 तक |
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे बुकिंग के लिए IRCTC वेबसाइट या स्टेशन काउंटर पर संपर्क करें। त्योहार सीजन में भीड़ से बचने के लिए पहले से टिकट बुक कराएं। अधिक जानकारी के लिए धनबाद स्टेशन पर संपर्क करें।
0 Response to "त्योहारों को देखते हुए धनबाद-दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे, यात्रियों को मिलेगी राहत"
एक टिप्पणी भेजें