-->
मतगणना को लेकर विशेष ब्रिफिंग सत्र आयोजित

मतगणना को लेकर विशेष ब्रिफिंग सत्र आयोजित


 धनबाद:नगर निकाय चुनाव के मतगणना को लेकर बृहस्पतिवार को न्यू टाउन हॉल में मतगणना से संबंधित एक विशेष प्रशिक्षण सह ब्रीफिंग सत्र का आयोजन किया गया।

सभी निर्वाची पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं उससे संबद्ध सहयोगी कर्मियों के लिए आयोजित इस प्रशिक्षण सत्र को ब्रीफ करते हुए अपर समाहर्ता सह महापौर पद के निर्वाची पदाधिकारी  विनोद कुमार ने कहा कि मतगणना टेबल पर काउंटिंग सुपरवाइजर एवं निर्वाची पदाधिकारियों के निर्देशों के अनुरूप निर्वाचन प्रक्रिया के अनुसार एकरूपता के साथ मतगणना करें। मतपेटिका खोलने के पूर्व लेबल (एड्रेस टैग) तथा सील को भलीभांति देख लें और प्रत्याशी के एजेंट को संतुष्ट करें। मतपत्र के वैध और अवैध करने में पूरी सावधानी बरतें।
    
इसके पूर्व मुख्य प्रशिक्षक  दिलीप कुमार कर्ण ने हेल्प डेस्क, बज्रगृह, रिसीलिंग और निर्वाची पदाधिकारी के टेबल पर प्रतिनियुक्त कर्मियों के कार्य एवं दायित्व के बारे में पावर प्वाइंट के साथ विस्तार से समझाया।

उन्होंने मतपत्र की गिनती समाप्त होने के बाद प्रपत्र 19, 20, 21, 22 आदि भरने की प्रक्रिया को बारिकी से समझाया। वहीं 2 प्रत्याशी के मत बराबर होने पर लॉटरी प्रक्रिया को भी समझाया।
     
प्रशिक्षण सह ब्रीफिंग सत्र में एडीएम सप्लाई  जियाउल अंसारी, नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण सह जिला शिक्षा पदाधिकारी  अभिषेक झा, कार्यपालक दंडाधिकारी  नारायण राम,  मुरारी नायक,  विकास त्रिवेदी समेत सभी निर्वाची पदाधिकारी एवं मुख्य प्रशिक्षक  संजय कुमार,  राज कुमार वर्मा,  कुमार वंदन उपस्थित थे।

0 Response to "मतगणना को लेकर विशेष ब्रिफिंग सत्र आयोजित"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4