सिंदरी गौशाला ओपी में शांति समिति बैठक। होली पर पूर्ण शराबबंदी, सुरक्षा पर सख्ती
गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026
Comment
सिंदरी:गौशाला ओपी परिसर में आगामी त्योहारों और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी रवि कुमार सिंह ने की।
थाना प्रभारी ने कहा कि शांति बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। लोगों से अपील की कि आपसी भाईचारा बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें। असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में ASI वीरेंद्र यादव, ASI लक्ष्मण और ASI अजय राम मौजूद रहे। ग्रामीणों ने समस्याएं रखीं तो पुलिस ने संवेदनशील जगहों पर गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया। संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की गई।
होली के दिन गौशाला ओपी क्षेत्र में शराब बंद रहेगी। थाना प्रभारी ने सभी दुकानदारों से दुकानें बंद रखने की अपील की। बैठक में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
0 Response to "सिंदरी गौशाला ओपी में शांति समिति बैठक। होली पर पूर्ण शराबबंदी, सुरक्षा पर सख्ती"
एक टिप्पणी भेजें