सिंडरी में SAIL की KTMPL परियोजना पर झामुमो का तीखा विरोध। अनियंत्रित ब्लास्टिंग से गांवों में कंपन, घरों में दरारें; डोमगढ़ में मलबा गिराने से प्रदूषण, विस्थापितों को अभी तक नहीं मिला मुआवजा।
गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026
Comment
धनबाद (सिंडरी) झारखंड मुक्ति मोर्चा (महानगर समिति, धनबाद) ने Steel Authority of India Limited (SAIL) की KTMPL परियोजना में हो रही भारी ब्लास्टिंग, धूल-प्रदूषण, डोमगढ़ क्षेत्र में मलबा गिराने, विस्थापन की अनियमितताओं और स्थानीय युवाओं की उपेक्षा को लेकर सख्त विरोध दर्ज किया है।
समिति ने कहा कि अनियंत्रित ब्लास्टिंग से आसपास के गांवों में तेज कंपन हो रहा है, जिससे घरों में दरारें पड़ रही हैं और लोगों का जीवन पूरी तरह असुरक्षित हो गया है। डोमगढ़ क्षेत्र में मलबा गिराने से पर्यावरण बुरी तरह प्रदूषित हो रहा है, ग्रामीणों को आवागमन और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
झामुमो ने आरोप लगाया कि कई विस्थापित परिवारों को अब तक समुचित मुआवजा और पुनर्वास नहीं मिला है। स्थानीय योग्य युवाओं को नौकरी में प्राथमिकता देने के बजाय बाहरी लोगों को अवसर दिए जा रहे हैं। साथ ही श्रमिकों के साथ श्रम कानूनों और न्यूनतम मजदूरी का भी पालन नहीं हो रहा है।
महानगर समिति ने मांग की है कि-
• ब्लास्टिंग पर तत्काल वैज्ञानिक निगरानी लगाई जाए
• डोमगढ़ में मलबा गिराना तुरंत बंद किया जाए
• प्रभावित परिवारों का सर्वे कर उचित क्षतिपूर्ति दी जाए
• सभी विस्थापितों को नियमानुसार पुनर्वास व रोजगार सुनिश्चित किया जाए
• स्थानीय युवाओं को निष्पक्ष अवसर प्रदान किए जाएं
समिति ने साफ चेतावनी दी है कि यदि प्रबंधन शीघ्र सकारात्मक कदम नहीं उठाता तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी SAIL प्रबंधन की होगी।
0 Response to "सिंडरी में SAIL की KTMPL परियोजना पर झामुमो का तीखा विरोध। अनियंत्रित ब्लास्टिंग से गांवों में कंपन, घरों में दरारें; डोमगढ़ में मलबा गिराने से प्रदूषण, विस्थापितों को अभी तक नहीं मिला मुआवजा। "
एक टिप्पणी भेजें