धनबाद नगर निगम चुनाव: सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल को जिताने के लिए जुटाई एकता, चार वार्डों में रणनीति तैयार
गुरुवार, 12 फ़रवरी 2026
Comment
सिंदरी विधायक कॅमरेड चन्द्रदेव महतो ने बिरसा समिति के प्रांगण में मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल को जीताने के लिए एक मीटींग किया। मीटींग का अध्यक्षता जे एम एम के नगर अध्यक्ष परुशराम सिंह ने किया, वही संचालन भाकपा माले के सिंदरी नगर सचिव राजीव मुखर्जी ने किया। मीटींग में सारे साथियों ने एक टीम बना कर टीम वर्क कर रिकॉर्ड मतदान से जीताने का संकल्प लिया
राजीव मुखर्जी ने अपने वक्तब्य में मेयर प्रत्याशी के द्वारा पिछले कार्यकाल में किए कार्यों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने का संकल्प लिया,
भाकपामाले के माननीय विधायक काॅमरेड चंद्रदेव महतो ने कहा कि लाल हरा मैत्री से सिंदरी विधानसभा के चारो वार्डों (22,53,54,55) मे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं इसी लाल हरा मैत्री को को एकजुट कर पुरे सिंदरी के चारो वार्ड में बेहतर करने के लिए बैठकर रणनीति बनाकर घूम घूम कर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा । मुझे पूरा विश्वास है कि इस प्रकार हमलोगों को रिकॉर्ड मतो से विजय मिलेगा।
मीटींग में भाकपा माले जीला कमीटी के साथी बिमल कुमार रवानी,सहदेव सिंह, झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन अध्यक्ष उमाशंकर चौहान,महानगर सचिव रामू मण्डल, जिला उपाध्यक्ष अजय रवानी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के शिवलाल मुर्मू,अशोक माहतो मलय चंद्र माहतो, सबूर गोराई, अशोक महतो, शुभंकर मंडल राजेंद्र किस्कू, जीतेन्द्र शर्मा,अमर सिंह, राजु सिंह,राजु पांडेय,पुर्व मुखिया ओबिलाल किस्कु, नुनूलाल जी, बिरींची नारायण माहतो तनु जी, दीपक राॅय,सकुन्तला जी अमर सिंह,बिनोद माहतो, गोपाल माहतो,मंटू राम जी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के सिंदरी लोकल सचिव गौतम प्रसाद सूर्यकांत सिंह राजु बाउरी दिलीप विश्वकर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
0 Response to "धनबाद नगर निगम चुनाव: सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल को जिताने के लिए जुटाई एकता, चार वार्डों में रणनीति तैयार"
एक टिप्पणी भेजें