-->
धनबाद मंडल कारा का औचक निरीक्षण, सुविधाएं सुधारने के निर्देश

धनबाद मंडल कारा का औचक निरीक्षण, सुविधाएं सुधारने के निर्देश


रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद:झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष श्री बालकृष्ण तिवारी, सचिव डालसा श्री मयंक तुषार टोपनो, उपायुक्त श्री आदित्य रंजन और एसएसपी श्री प्रभात कुमार की संयुक्त टीम ने गुरुवार को धनबाद मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने बंदियों के साथ किसी प्रकार के भेदभाव, धमकी या प्रताड़ना की स्थिति की जांच की। बंदियों से स्वास्थ्य, भोजन, पेयजल और कानूनी सहायता की उपलब्धता पर जानकारी ली गई। जेल अस्पताल में भर्ती बीमार बंदियों को बेहतर इलाज के लिए उच्च स्वास्थ्य केंद्र भेजने का निर्देश दिया गया।

टीम ने पुस्तकालय, रसोई, चिकित्सा सुविधा, व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र और योग केंद्र का भी जायजा लिया। बंदियों के लिए बैठने की व्यवस्था, पठन-पाठन सामग्री, खेल व व्यायाम उपकरण उपलब्ध कराने का निर्देश जेल प्रशासन को दिया गया। न्यायाधीश ने जेल मैनुअल के तहत सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

0 Response to "धनबाद मंडल कारा का औचक निरीक्षण, सुविधाएं सुधारने के निर्देश"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4