नगर निकाय चुनाव को लेकर संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण, मतदाताओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष जोर
मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026
Comment
नगर निकाय चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने जिले के विभिन्न संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस क्रम में बूथ संख्या 19/1 एवं 19/2 उत्क्रमित मध्य विद्यालय कालिकापुर, बूथ संख्या 21/1 एवं 21/2 प्राथमिक विद्यालय बल्लभपुर तथा बूथ संख्या 20/1 एवं 20/2 गुलबहार पब्लिक स्कूल स्थित मतदान केंद्रों का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा निर्वाचन से संबंधित तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। यह भी कहा गया कि मतदान केंद्रों पर सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना सभी संबंधित पदाधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है।
निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों के आसपास मौजूद स्थानीय लोगों से संवाद कर क्षेत्र की परिस्थितियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई तथा मतदाताओं को निर्भीक होकर निष्पक्ष मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने, मतदान केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने, संभावित कमियों को समय रहते दूर करने तथा निर्वाचन कार्यों में आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया, ताकि नगर निकाय चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के क्रम में संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को मतदान केंद्रों एवं आसपास के क्षेत्रों में सतत निगरानी बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। चुनाव अवधि के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की बात कही गई।
0 Response to "नगर निकाय चुनाव को लेकर संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण, मतदाताओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष जोर"
एक टिप्पणी भेजें