-->
मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का प्रथम दिन शांतिपूर्ण संपन्न, प्रशासनिक निरीक्षण से व्यवस्थाएं सुदृढ़

मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का प्रथम दिन शांतिपूर्ण संपन्न, प्रशासनिक निरीक्षण से व्यवस्थाएं सुदृढ़

पाकुड़ : जिले में आयोजित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का प्रथम दिन शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परीक्षा के सुचारु संचालन एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने पीएम हरिणदंगा प्लस टू विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा संचालन की निगरानी व्यवस्था का विस्तार से अवलोकन किया गया। केंद्राधीक्षक, वीक्षक एवं परीक्षा कार्य में संलग्न पदाधिकारियों तथा शिक्षकों को परीक्षा प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के क्रम में यह स्पष्ट किया गया कि परीक्षा के दौरान झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों एवं नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। परीक्षा को कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने के साथ-साथ परीक्षार्थियों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और अनुशासित वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों के आसपास सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्ष और विश्वसनीय बनी रहे।
निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, प्रशासक नगर परिषद अमरेन्द्र कुमार चौधरी, एडीपीओ पीयूष कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।

0 Response to "मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का प्रथम दिन शांतिपूर्ण संपन्न, प्रशासनिक निरीक्षण से व्यवस्थाएं सुदृढ़"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4