पाकुड़िया प्रखंड में मनरेगा योजना अंकेक्षण को लेकर प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित, अनियमितताओं पर जुर्माना व वसूली
मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026
Comment
पाकुड़िया:प्रखंड सभागार पाकुड़िया में मंगलवार को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत प्रखंड स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख कालिदास मरांडी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी, बीस सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा एवं सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024–25 के पूर्ण, चालू एवं अपूर्ण योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण करते हुए प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी की देखरेख में तथा प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
जनसुनवाई के दौरान प्रखंड अंतर्गत कुल 10 पंचायतों से संबंधित विभिन्न योजनाओं के दस्तावेज एवं अभिलेखों की जांच की गई। इस क्रम में प्राक्कलन से अधिक राशि की निकासी एवं अन्य अनियमितताओं के मामलों में लगभग 35 हजार रुपये का जुर्माना अधिरोपित करते हुए वसूली भी की गई।
जनसुनवाई कार्यक्रम में जूरी सदस्य मोतीलाल हांसदा, खुर्शीद आलम, जिला संसाधन व्यक्ति अनंत कुमार, प्रखंड संसाधन व्यक्ति ध्रुव कुमार, अविनाश कुमार नाग, चंचल कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी जगदीश पंडित सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
समाचार प्रेषण तक प्रखंड स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण जनसुनवाई कार्यक्रम जारी था।
0 Response to "पाकुड़िया प्रखंड में मनरेगा योजना अंकेक्षण को लेकर प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित, अनियमितताओं पर जुर्माना व वसूली"
एक टिप्पणी भेजें