सोनारपाड़ा गांव में कुएं से निकाला गया विषधर सर्प, समय रहते सुरक्षित रेस्क्यू
रविवार, 22 फ़रवरी 2026
Comment
महेशपुर : महेशपुर प्रखंड अंतर्गत सोनारपाड़ा गांव में रविवार पूर्वाह्न लगभग 10 बजकर 20 मिनट पर एक विषधर सर्प कुएं में दिखाई देने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार यह घटना 22/02/26 की है।
ग्रामीण मिठू माल के घर स्थित कुएं में दुर्लभ प्रजाति का स्पेक्ट्रल कोबरा सर्प देखा गया। सर्प के कुएं में होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल शर्पमित्र अशराफुल को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही अशराफुल मौके पर पहुंचे और पूरी सावधानी व आवश्यक उपकरणों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद सर्प को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ लगी रही, लेकिन सभी को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की हिदायत दी गई।
0 Response to "सोनारपाड़ा गांव में कुएं से निकाला गया विषधर सर्प, समय रहते सुरक्षित रेस्क्यू"
एक टिप्पणी भेजें