-->
मासिक लोक अदालत का आयोजन, 29 वादों का निष्पादन

मासिक लोक अदालत का आयोजन, 29 वादों का निष्पादन

पाकुड़: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाकुड़ के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दिवाकर पांडे ने की।
सचिव रूपा बंदना किरो की देखरेख में आयोजित इस लोक अदालत में कुल नौ बेंच का गठन किया गया। विभिन्न वादों की सुनवाई करते हुए कुल 29 मामलों का निष्पादन किया गया, वहीं आपसी सहमति के आधार पर 13 लाख 43 हजार 700 रुपये का समझौता कराया गया।
इस मासिक लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव रूपा बंदना किरो, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक, प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास समेत अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त वाद से संबंधित अधिवक्ता तथा वादी-प्रतिवादी भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर लोक अदालत की प्रक्रिया में शामिल हुए और आपसी समझौते के माध्यम से मामलों का समाधान कराया।

0 Response to "मासिक लोक अदालत का आयोजन, 29 वादों का निष्पादन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4