झरिया बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कामयाबी: प्रिंस खान गैंग के 3 गुर्गे घायल, हथियार व बम बरामद
सोमवार, 16 मार्च 2026
Comment
धनबाद, 16 मार्च 2026: झरिया के भागाबांध ओपी और जोड़ापोखर ओपी क्षेत्र के बॉर्डर पर रांची-धनबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने कुख्यात प्रिंस खान गैंग के तीन अपराधियों को घेर लिया। मुठभेड़ में अमन सिंह उर्फ कुबेर, विक्की डोम और अफजल उर्फ अमन घायल हो गए। दो के पैरों में गोली लगी, जबकि तीसरा भागते हुए गिरा और पैर टूट गया।
पुलिस के मुताबिक, अमन सिंह पलामू का निवासी है, बाकी दो धनबाद के। ये रांची के होटल फायरिंग के आरोपी थे, जिनकी तलाश चल रही थी। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया, "रांची फायरिंग के बाद छापेमारी तेज थी। सूचना मिली कि आरोपी भागाबांध में छिपे हैं।"
संयुक्त टीम ने घेराबंदी की, तो अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में दो घायल हुए। तीसरा भागते गिर पड़ा। घायलों को अस्पताल भेजा गया। मौके से हथियार, मोबाइल और बम बरामद, फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है।
0 Response to "झरिया बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कामयाबी: प्रिंस खान गैंग के 3 गुर्गे घायल, हथियार व बम बरामद"
एक टिप्पणी भेजें