मनोहरटांड़ में बिना नंबर की बाइक के साथ दो चोर धराए, सिंदरी थाने ने भेजा जेल
सोमवार, 16 मार्च 2026
Comment
सिंदरी: सिंदरी थाना पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब रात्रि गश्ती के दौरान दो मोटरसाइकिल चोरों को रंगे हाथ पकड़ा। सिंदरी के नवनियुक्त थाना प्रभारी राजेश कुमार ने पदभार संभालने के बाद क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार सुबह लगभग 2.30 बजे एस आई मुकेश हेंब्रम के नेतृत्व में गश्ती दल ने मनोहरटांड़ सिंह बस्ती में बिना नंबर की पैशन प्रो मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को पकड़ा। पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे लेकिन गश्ती दल ने उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया। पुलिस द्वारा जांच करने पर एस आई विनोद टोप्पो ने पाया की मोटरसाइकिल चोरी की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रवि राणा (25 वर्ष) पिता नामराज राणा, पता आर एम फोर और रेनबो क्लब के पास क्रेशर, बस्ती रांगामाटी, थाना बलियापुर , जिला-धनबाद तथा सुजीत तिवारी उम्र करीब (21 वर्ष), पिता नवीन तिवारी पता आरएमएल 2- 52 रांगामाटी, थाना-बलियापुर, जिला- धनबाद के रूप में हुई है। सिंदरी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए धनबाद जेल में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार गश्त और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
0 Response to "मनोहरटांड़ में बिना नंबर की बाइक के साथ दो चोर धराए, सिंदरी थाने ने भेजा जेल"
एक टिप्पणी भेजें