ईद-रामनवमी शांतिपूर्ण मनाएं। सिंदरी के नए प्रभारी ने शांति समिति को सख्त निर्देश
रविवार, 15 मार्च 2026
Comment
सिंदरी : ईद एवं रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से सिंदरी थाने के नए पदस्थापित प्रभारी राजेश कुमार ने शांति समिति की बैठक बुलाई। बैठक में प्रभारी ने कर्तव्यनिष्ठा से विधि-व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प जताया और होली के दौरान हुई मारपीट की घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
प्रभारी राजेश कुमार ने शांति समिति के सदस्यों को निर्देश दिया कि किसी भी सूरत में विधि-व्यवस्था बिगाड़ने या भ्रामक स्थिति पैदा करने की कोशिश न करें, वरना विधिसम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुस्लिम समुदाय से मो. जमाल उद्दीन, जाहिद हुसैन, मो. मुस्तफा आदि तथा हिंदू समुदाय के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
सिंदरी थाने से एसआई मुकेश हेमब्रम, बिनोद टोपो, एएसआई महादेव बाउरी, शैलेश कुमार, बॉडीगार्ड कुमार शंभू सरण, वायरलेस ऑपरेटर बगम्बर बाउरी, कंप्यूटर ऑपरेटर रामचंद्र मरांडी, धनंजय कुमार, निमाई मोदी, अनील पाल आदि पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
शहर के सम्मानित नागरिकों में महेंद्र पांडेय, दीपक कुमार दीपू, दिनेश सिंह, बिदेसी सिंह, सुरेश प्रसाद, ब्रजेश सिंह, मनोज मिश्रा, दिलीप रिटोरिया, शैलेंद्र द्विवेदी, बाशुकि सिंह, अजय सिंह, नीरज सिंह, बिल्लू जैदिया, अभिषेक सिंह, जीतेंद्र शर्मा, रविंद्र राम, राघव तिवारी, अजय मंडल, रंजना शर्मा , रंजीत कुमार सहित दर्जनों लोग बैठक में शामिल हुए।
0 Response to "ईद-रामनवमी शांतिपूर्ण मनाएं। सिंदरी के नए प्रभारी ने शांति समिति को सख्त निर्देश"
एक टिप्पणी भेजें