स्व. महादेव मंडल की 38वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, आनंद महतो ने बताया सामाजिक स्तंभ।
बुधवार, 25 मार्च 2026
Comment
सिंदरी : गौशाला पेट्रोल पंप के समीप स्व. महादेव मंडल की 38वीं पुण्यतिथि को 'स्मृति दिवस' के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उनके ज्येष्ठ पुत्र हेम मंडल ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की।
मुख्य अतिथि भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य व पूर्व विधायक कॉमरेड आनंद महतो ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। संबोधन में उन्होंने कहा, "स्व. महादेव मंडल गौशाला क्षेत्र के मजबूत स्तंभ थे। ग्रामीणों की हर समस्या के समाधान में वे सदैव तत्पर रहते थे, जिससे सामाजिक सौहार्द व एकता बनी रहती थी।"
कार्यक्रम का संचालन अमर सिंह ने किया। अन्य वक्ताओं ने भी स्व. मंडल के व्यक्तित्व व योगदान पर विचार साझा किए। सभा में सुरेश प्रसाद, राजीव मुखर्जी, दशरथ ठाकुर, सहदेव सिंह, विरिंची महतो, विनोद महतो, राजेंद्र मंडल, शुभम सिंह, मंगल होरो सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
0 Response to " स्व. महादेव मंडल की 38वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, आनंद महतो ने बताया सामाजिक स्तंभ। "
एक टिप्पणी भेजें