-->
मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय पाकुड़ में झारखण्ड राज्य ओलम्पियाड परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 499 विद्यार्थी हुए शामिल

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय पाकुड़ में झारखण्ड राज्य ओलम्पियाड परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 499 विद्यार्थी हुए शामिल

पाकुड़ : शनिवार को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, पाकुड़ में झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, राँची के निर्देशानुसार झारखण्ड राज्य ओलम्पियाड परीक्षा 2026 का आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुआ। यह परीक्षा कक्षा 7, 8 और 9 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी।
परीक्षा को कदाचार मुक्त एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिता पूर्ति के निर्देश पर पुख्ता व्यवस्था की गई थी। परीक्षा केंद्र पर प्रभारी प्रधानाध्यापक राजू नन्दन साहा ने केन्द्राधीक्षक के रूप में जिम्मेदारी निभाई, जबकि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुमिता मराण्डी ने केन्द्र पर्यवेक्षक के रूप में निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
केन्द्राधीक्षक द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार, कुल 915 परीक्षार्थियों का पंजीकरण था, जिनमें से 499 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 416 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
कक्षा-वार उपस्थिति के अनुसार कक्षा 7 में 312 में से 208 विद्यार्थी उपस्थित रहे। कक्षा 8 में 322 में से 166 विद्यार्थी शामिल हुए, जबकि कक्षा 9 में 281 में से 125 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
परीक्षा सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुई। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र की जांच की गई। परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, गणना यंत्र, स्मार्ट घड़ी तथा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अवांछित सामग्री ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था।
केन्द्राधीक्षक एवं तैनात वीक्षकों की सतर्कता के कारण परीक्षा निर्धारित समय पर शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पत्रक और अन्य संबंधित सामग्रियों को सील कर सुरक्षित रूप से बज्रगृह में जमा कराया गया।

0 Response to "मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय पाकुड़ में झारखण्ड राज्य ओलम्पियाड परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 499 विद्यार्थी हुए शामिल"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4