-->
राज्य स्तरीय खेल प्रतिभा चयन ट्रायल में पाकुड़ के 6 खिलाड़ियों का चयन, जिले में खुशी का माहौल

राज्य स्तरीय खेल प्रतिभा चयन ट्रायल में पाकुड़ के 6 खिलाड़ियों का चयन, जिले में खुशी का माहौल

पाकुड़ :राज्य स्तरीय खेल प्रतिभा चयन ट्रायल 2025-26 के आधार पर पाकुड़ जिले के छह खिलाड़ियों का चयन झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसाइटी, खेलगांव रांची स्थित आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के लिए किया गया है। यह उपलब्धि जिले के लिए गौरव की बात है और खेल क्षेत्र में बढ़ती पहचान को दर्शाती है। चयनित खिलाड़ियों में देव कुमार यादव, विजय पहाड़िया, बामना पहाड़िया, मिथुन पहाड़िया, शशि पहाड़िया (सभी कुश्ती) तथा याशना श्री (बैडमिंटन, बालिका) शामिल हैं। सभी खिलाड़ी अंडर-14 आयु वर्ग के हैं और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयनित हुए हैं।
चयन प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए खिलाड़ियों को निर्देश दिया गया है कि वे जिला क्रीड़ा पदाधिकारी, पाकुड़ से अपने प्रपत्र का सत्यापन कराकर रांची स्थित कार्यालय में समय पर जमा करें, ताकि आवासीय प्रशिक्षण की प्रक्रिया शुरू हो सके। इस उपलब्धि से जिले में खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों के बीच खुशी का माहौल है और यह अन्य खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अमलान कुसुम सिन्हा तथा कुश्ती संघ के सचिव प्रकाश सिंह ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

0 Response to "राज्य स्तरीय खेल प्रतिभा चयन ट्रायल में पाकुड़ के 6 खिलाड़ियों का चयन, जिले में खुशी का माहौल"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4