-->
डी ए वी विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी, वार्षिक परीक्षा परिणाम का वितरण

डी ए वी विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी, वार्षिक परीक्षा परिणाम का वितरण

पाकुड़ : स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल, गोकुलपुर पाकुड़ के प्रांगण में गुरुवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र 2025-26 के वार्षिक परीक्षा परिणाम पत्र का वितरण किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती द्वारा विद्यालय परिवार के साथ वैदिक मंत्रोच्चार एवं गायत्री मंत्र के साथ की गई। इसके बाद विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों के साथ परीक्षा परिणाम पत्र प्रदान किया गया।
प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने अभिभावकों से बच्चों के प्रति सकारात्मक सोच रखने, उनके विचारों को समझने तथा संवाद बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है।
अभिभावकों ने भी विद्यालय प्रबंधन को विभिन्न सुझाव दिए, जिससे शैक्षणिक व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।
इस संगोष्ठी का उद्देश्य बच्चों की शैक्षणिक प्रगति साझा करना तथा विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था। कक्षा एल के जी से लेकर नवम एवं ग्यारहवीं तक के विद्यार्थियों का वार्षिक परिणाम प्रदर्शित किया गया तथा अभिभावकों के साथ विचार-विमर्श कर सुझाव आमंत्रित किए गए।

0 Response to "डी ए वी विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी, वार्षिक परीक्षा परिणाम का वितरण"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4