-->
पाकुड़ कारागार अस्पताल वार्ड का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की जांच

पाकुड़ कारागार अस्पताल वार्ड का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की जांच

पाकुड़ : झारखंड उच्च न्यायालय रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रूपा बंदना किरो एवं सिविल सर्जन डॉ सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से कारागार परिसर स्थित अस्पताल वार्ड का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सचिव रूपा बंदना किरो एवं सिविल सर्जन डॉ सुरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जेल अस्पताल की व्यवस्थाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। टीम ने बंदियों से सीधे बातचीत कर उनके स्वास्थ्य, इलाज एवं लंबित मामलों से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
अस्पताल वार्ड में इलाजरत बंदियों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य, उपलब्ध सुविधाओं एवं मुकदमों की स्थिति की जानकारी ली गई। इसके साथ ही औषधालय का निरीक्षण कर दवाओं की उपलब्धता का आकलन किया गया।
निरीक्षण के क्रम में अस्पताल में उपलब्ध एम्बुलेंस, व्हीलचेयर, ऑक्सीजन सिलेंडर, स्ट्रेचर एवं बेड की स्थिति की गहन जांच की गई। महिला वार्ड का भी निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया गया।
मौके पर सचिव रूपा बंदना किरो, सिविल सर्जन डॉ सुरेंद्र कुमार मिश्रा, जेल के प्रशासनिक अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

0 Response to "पाकुड़ कारागार अस्पताल वार्ड का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की जांच"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4