-->
कोषागार कार्यों की समीक्षा बैठक; वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता पर उपायुक्त के सख्त निर्देश

कोषागार कार्यों की समीक्षा बैठक; वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता पर उपायुक्त के सख्त निर्देश

पाकुड़ : उपायुक्त मनीष कुमार ने कोषागार पदाधिकारी, पाकुड़ एवं संबंधित कर्मियों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की।
बैठक में उपायुक्त मनीष कुमार ने कोषागार से जुड़े कार्यों, वित्तीय अनुशासन एवं भुगतान प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी बिल एवं वाउचर का भुगतान करने से पूर्व उनकी गहन एवं सूक्ष्म जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की त्रुटि, अनियमितता या अपूर्ण दस्तावेजों के आधार पर भुगतान नहीं किया जाए।
उपायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मियों को वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी राशि के उपयोग में निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन अनिवार्य है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक भुगतान पूर्णतः वैध, प्रमाणित एवं नियमानुसार होना चाहिए।
बैठक में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, अभिलेखों के समुचित संधारण तथा कार्यों के समयबद्ध निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही सभी कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ करें।

0 Response to "कोषागार कार्यों की समीक्षा बैठक; वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता पर उपायुक्त के सख्त निर्देश"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4