-->
72 घंटे का अखंड संकीर्तन संपन्न, धूलोट खेला के साथ हुआ समापन

72 घंटे का अखंड संकीर्तन संपन्न, धूलोट खेला के साथ हुआ समापन

लिट्टीपाड़ा : लिट्टीपाड़ा चौक स्थित बजरंगबली मंदिर प्रांगण में आयोजित 72 घंटे का अखंड संकीर्तन का समापन मंगलवार को धूलोट खेला के साथ संपन्न हुआ।
इससे पूर्व सुबह से पश्चिम बंगाल के सिवड़ी बकेश्वर की कुमारी सुनीता मंडल के द्वारा कुंजभोंग पाठ किया गया, जिसमें भगवान श्री कृष्ण के बाजीगर लीला का वर्णन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में कीर्तन सुनने आए भक्तों की भारी भीड़ देखी गई।
समिति के अध्यक्ष रमेंद्र मंडल ने बताया कि 72 घंटे के अखंड संकीर्तन के दौरान पश्चिम बंगाल के कोलकाता, सिलीगुड़ी, बीरभूम, नदिया सहित अन्य स्थानों की कीर्तन मंडलियों ने भाग लेकर भक्ति का वातावरण बनाया, जो मंगलवार को संपन्न हुआ।
समापन के अवसर पर शाम में सैकड़ों भक्तों के बीच महाप्रभु का महाप्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विष्णु मंडल, कार्तिक मंडल, पवन मंडल, साधन मंडल सहित अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

0 Response to "72 घंटे का अखंड संकीर्तन संपन्न, धूलोट खेला के साथ हुआ समापन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4