लिट्टीपाड़ा थाना में 31 नव नियुक्त चौकीदारों ने दिया योगदान, कार्यों में आएगी तेजी
मंगलवार, 31 मार्च 2026
Comment
लिट्टीपाड़ा : लिट्टीपाड़ा थाना में 31 नव नियुक्त चौकीदारों ने मंगलवार को अपना योगदान दिया। इस अवसर पर थाना प्रभारी विवेक कुमार ने सभी नव नियुक्त चौकीदारों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों से अवगत कराया।
थाना प्रभारी ने चौकीदारों को आम नागरिकों के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने की सलाह दी तथा अपने कार्य को ईमानदारी पूर्वक करने को कहा। साथ ही सभी नव नियुक्त चौकीदारों को सामान्य परेड के साथ अन्य आवश्यक जानकारी भी दी गई।
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व लिट्टीपाड़ा थाना में लंबे समय से केवल 14 चौकीदारों के भरोसे ही थाना से संबंधित कार्यों का निष्पादन किया जा रहा था, जिससे कार्य करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब 31 नए चौकीदारों की नियुक्ति के बाद चौकीदारों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है, जिससे कार्यों में तेजी आएगी।
0 Response to "लिट्टीपाड़ा थाना में 31 नव नियुक्त चौकीदारों ने दिया योगदान, कार्यों में आएगी तेजी"
एक टिप्पणी भेजें