सिंदरी: विद्यापति परिषद में पुरानी कमेटी को दूसरा कार्यकाल, सतनजीव झा को भावुक विदाई
मंगलवार, 31 मार्च 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी : विद्यापति परिषद सिंदरी में मंगलवार को नव समिति का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। पिछले समिति के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उसी कमेटी को एक वर्ष के लिए पुनः जिम्मेदारी सौंपी गई।
नई कार्यकारिणी का गठन
सरक्षक: डीसी चौधरी, अध्यक्ष: राज गोविंद झा।
उपाध्यक्ष: आचार्य पंडित भास्कर झा, बिभाष ठाकुर।
महासचिव: संजय झा, सचिव: हेमंत ठाकुर, नीरज मोहन झा। कोषाध्यक्ष: रूपक ठाकुर।
मीडिया प्रभारी: राकेश कुमार सुमन, अरुण झा। अन्य सदस्य: अरुण कुमार झा, लाल कांत झा, जे एन सिंह, अभिराम मिश्रा, जय कुमार मिश्रा, सतनजीव झा, शशि कांत झा, सतीश चंद्र झा, बनमाली झा, अवधेश पाठक, ओम प्रकाश सिंह, मिंटू मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
वरिष्ठ सदस्य को सम्मान
परिषद के पुराने सदस्य सतनजीव झा को सिंदरी छोड़कर गांव लौटने पर सभी ने सम्मानित किया। परिषद ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी।
0 Response to "सिंदरी: विद्यापति परिषद में पुरानी कमेटी को दूसरा कार्यकाल, सतनजीव झा को भावुक विदाई"
एक टिप्पणी भेजें