वृद्धों के साथ फूलों-आबीर की होली खेली, चेहरों पर बसी मुस्कान। ओल्ड एज होम बनेगा 88 बेड का आधुनिक आश्रम, राज्य सरकार ने दी मंजूरी।
सोमवार, 2 मार्च 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद: धनबाद के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने सोमवार को सबलपुर स्थित ओल्ड एज होम में वृद्धजनों संग फूलों और अबीर-गुलाल की होली खेली। होली के रंगों से सराबोर यह पल वृद्धों के चेहरों पर खुशी की लाली छोड़ गया।
उपायुक्त ने सभी को हार्दिक होली की बधाई दी, तो वृद्धजनों ने आबीर लगाकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान डीसी ने बड़ी घोषणा की—राज्य सरकार ने सबलपुर ओल्ड एज होम को विकसित कर 88 बेड का आधुनिक आश्रम बनाने की योजना को हरी झंडी दे दी है। साथ ही आश्रम संचालन के लिए बजट भी स्वीकृत हो गया।
बरसात से पहले शुरू होगा निर्माण
"इस वर्ष की पहली होली वृद्धजनों के साथ खेली," डीसी ने कहा। उन्होंने बताया कि बरसात से पूर्व नई बिल्डिंग का निर्माण प्रारंभ कर दिया जाएगा। आश्रम टीम को बेहतर संचालन के लिए बधाई देते हुए उन्होंने राज्य सरकार का आभार जताया। इस घोषणा से वृद्धजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
मौके पर आश्रम अध्यक्ष मो. नौशाद गद्धी, कोषाध्यक्ष ओमकार मिश्रा, कार्यकारिणी अध्यक्ष सुधीर बरनवाल, सह-सचिव सुरेंद्र यादव, विजय सिन्हा सहित बड़ी संख्या में वृद्धजन उपस्थित रहे।
0 Response to "वृद्धों के साथ फूलों-आबीर की होली खेली, चेहरों पर बसी मुस्कान। ओल्ड एज होम बनेगा 88 बेड का आधुनिक आश्रम, राज्य सरकार ने दी मंजूरी। "
एक टिप्पणी भेजें