-->
बालूचिरका सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितता, सुखलाल मरांडी ने ठेकेदार पर साधा निशाना!

बालूचिरका सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितता, सुखलाल मरांडी ने ठेकेदार पर साधा निशाना!



सिंदरी/बालूचिरका : 2 मार्च को बालू चिरका टोला परास्बनिया पंचायत में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर केंद्रीय समिति सदस्य सुखलाल मरांडी ने गंभीर सवाल उठाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क ढलाई कार्य में अनियमितता और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया।
सुखलाल मरांडी ने कहा कि जिस प्रकार से सड़क की ढलाई की जा रही है, वह निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने मौके पर मौजूद ठेकेदार एवं संबंधित कर्मियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सामग्री की मात्रा तथा मोटाई को लेकर जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि निर्माण कार्य तय मानक के अंदर नहीं होगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जा रहा है, जिससे भविष्य में सड़क की मजबूती और टिकाऊपन पर असर पड़ सकता है। उन्होंने संबंधित विभाग से मांग की कि निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए और यदि कहीं गड़बड़ी पाई जाए तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए।
केंद्रीय सदस्य ने यह भी कहा कि जनता के टैक्स के पैसे से होने वाले विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता अनिवार्य है। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि वे अपने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर नजर रखें और किसी भी तरह की अनियमितता की जानकारी प्रशासन को दें।
मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों ने भी सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की और निष्पक्ष जांच की मांग की।
अंत में सुखलाल मरांडी ने चेतावनी दी कि यदि सड़क निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं किया गया तो हेमन्त सरकार दोषी व्यक्ति/ठेकेदार पर कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

0 Response to "बालूचिरका सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितता, सुखलाल मरांडी ने ठेकेदार पर साधा निशाना!"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4